बोंगाहारा में ऑरकेस्टा का आयोजन

बोंगाहारा में ऑरकेस्टा का आयोजन फोटो फाइल संख्या 25 कुजू सी : ऑरकेस्टा का उदघाटन करते मुख्य अतिथि विधायक व अन्य मांडू.दुर्गा पूजा के अवसर पर बोंगाहारा में शनिवार की रात ऑरकेस्टा का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया. रांची से आये पायल म्यूजिकल ऑरकेस्टा ग्रुप के कलाकारों ने […]

बोंगाहारा में ऑरकेस्टा का आयोजन फोटो फाइल संख्या 25 कुजू सी : ऑरकेस्टा का उदघाटन करते मुख्य अतिथि विधायक व अन्य मांडू.दुर्गा पूजा के अवसर पर बोंगाहारा में शनिवार की रात ऑरकेस्टा का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने किया. रांची से आये पायल म्यूजिकल ऑरकेस्टा ग्रुप के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रात भर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत ग्रुप के प्रमुख प्रीतम ने मां शेरावाली की भक्ति गीत प्रस्तुत कर की. ग्रुप के इगनेश, सुमन गुप्ता व सरिता ने कई गीत प्रस्तुत किये. डांसर सोना, स्वीटी और खुशी ने नृत्य पेश कर लोगों का मनोरंजन किया. मौके पर रोपन देवी, राजकुमार महतो, सुखदेव महतो, सुरेश महतो, त्रिभुवन महतो, बीरू तूरी, राजेश महतो, कौलेश्वर तूरी, धुमरी, रामचरण महतो आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >