बच्ची के साथ छेड़खानी, मामला दर्जमांडू/बलसगरा. मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा बरकठी में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची के फूफा ने मांडू थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि- मुर्रामकला रामगढ़ के उसके साला की पुत्री दो वर्ष से मेरे यहां रह कर पढ़ाई कर रही है. स्कूल में छुट्टी होने के कारण भतीजी 24 अक्तूबर को सुबह सात बजे जानवर चराने के लिए बलसगरा स्थित बरकठी गयी थी. इसी दौरान गांव के एक युवक ने उसे बहला -फुसला कर अपने घर ले जाकर छेड़छाड़ शुरू की. बच्ची वहां से भाग कर बाहर आयी आैर घटना की जानकारी अपनी सहेली को दी. सहेली ने इसकी जानकारी हमलोगों को दी. इस संबंध में मांडू पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है. मांडू इंस्पेक्टर दिनेश पासवान व थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने बच्ची से पूछताछ की.
बच्ची के साथ छेड़खानी, मामला दर्ज
बच्ची के साथ छेड़खानी, मामला दर्जमांडू/बलसगरा. मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा बरकठी में बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बच्ची के फूफा ने मांडू थाना में मामला दर्ज कराया है. आवेदन में कहा गया है कि- मुर्रामकला रामगढ़ के उसके साला की पुत्री दो वर्ष से मेरे यहां […]
