अब हम चली ठाकुर पैहार...

रामगढ़ : रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. कीर्तन दरबार में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त रागी जत्था भाई सतविंदर सिंह हरविंदर सिंह जी व उनके दल ने भजन प्रस्तुत किया. कीर्तन दरबार का विशेष आकर्षण इंडियन आइडियल सिक्स कार्यक्रम में दूसरे स्थान पाने वाले सरदार देवेंद्र पाल सिंह थे. सरदार […]

रामगढ़ : रामगढ़ गुरुद्वारा साहिब में विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया. कीर्तन दरबार में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त रागी जत्था भाई सतविंदर सिंह हरविंदर सिंह जी व उनके दल ने भजन प्रस्तुत किया. कीर्तन दरबार का विशेष आकर्षण इंडियन आइडियल सिक्स कार्यक्रम में दूसरे स्थान पाने वाले सरदार देवेंद्र पाल सिंह थे. सरदार देवेंद्र पाल सिंह ने भी अपने गायन से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
भाई सतविंदर सिंह हरविंदर सिंह जी ने जो मांगे ठाकुर अपने ते सोइ सोइ देवे…, सुन यार हमारे सजन, इक करो बैनंतिया…, अब हम चली ठाकुर पैहार… भजन-कीर्तन गाया. इंडियन आइडियल के कलाकार सरदार देवेंद्र पाल सिंह कई गुरुवाणी के शबद प्रस्तुत किया. दीवान समाप्ति के बाद लंगर का आयोजन किया गया.
कीर्तन दरबार में रांची समेत रामगढ़ के आस-पास के लोग भी शामिल हुए. विशेष कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा प्रधान सरदार रमिंदर सिंह गांधी, महासचिव सरदार जगजीत सिंह सेानी, पप्पू जस्सल, इंदरपाल सिंह सैनी, रंजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह कालरा, अमरजीत सिंह गांधी, जानू कालरा, त्रिलोचन सिंह, हरदीप सिंह होरा, परमजीत सिंह चमन, सुभाष मिढ्ढा, रघुबीर सिंह छाबड़ा, मंजीत सिंह गांधी, पिंकी गांधी, सीमा कोहली, कनिका कौर सोनी, महेंद्र कौर पलाहा, लवली सिंह गांधी, पिंकी कालारा, महेंद्र कौर अरोरा, परमजीत सिंह भुसरी, जसमीत कौर सोनी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >