युवकों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. ताजिये के साथ निकाले गये जुलूस में शामिल लोगों ने शहर का भ्रण किया. भ्रमण के बात जुलूस में शामिल लोगा ताजिये के साथ कर्बला पहुंचे. रामगढ़ में गोलपार, पूर्णी मंडप, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला आदि क्षेत्रों से मुहर्रम […]

रामगढ़ : रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रों में शनिवार को मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. ताजिये के साथ निकाले गये जुलूस में शामिल लोगों ने शहर का भ्रण किया. भ्रमण के बात जुलूस में शामिल लोगा ताजिये के साथ कर्बला पहुंचे. रामगढ़ में गोलपार, पूर्णी मंडप, सौदागर मुहल्ला, दुसाध मुहल्ला आदि क्षेत्रों से मुहर्रम का जुलूस निकाला गया. जुलूस में शामिल लोग परंपरागत हथियार से लैस थे.

लोगों ने कई स्थानों पर परंपरागत हथियारों से करबत दिखाये गये. निकाले गये मुहर्रम जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंताजाम किये गये थे. जुलूस के साथ पुलिस बल भी चल रही थी. मंदिरों के बगल से गुजरने पर पुलिस द्वारा विशेष चौकसी रखी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >