ओके… विकास कार्यों को ग्रामीणों ने नकारा चितरपुर पूर्वी पंचायत पांच साल में नहीं बना पंचायत सचिवालय24 चितरपुर जी-अधूरा पंचायत सचिवालय24 चितरपुर एच- मुखिया युसूफ मजहर24 चितरपुर आई- दूसरे स्थान पर रहे पवन कुमार शर्मा 24 चितरपुर जे- गौरीशंकर पोद्दार24 चितरपुर के – तारा प्रसाद 24 चितरपुर एल- दिलीप केंवट 24 चितरपुर एम- महादेव भगत चितरपुर. प्रखंड क्षेत्र के चितरपुर पूर्वी पंचायत का पांच वर्षों में भी पंचायत सचिवालय का निर्माण पूरा नहीं हुआ. पंचायत भवन को खेत में बना दिया गया है. जहां जाने के लिए रास्ता भी नहीं है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई. हालांकि मुखिया युसूफ मजहर ने क्षेत्र में विकास कराने का दावा किया है. लेकिन ग्रामीणों ने इसे खारिज कर दिया. मुखिया ने बताया कि पंचायत सचिवालय निर्माण कार्य बिचौलियों द्वारा कराया गया. जिस कारण यह अधूरा है. उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में मनरेगा के तहत दो तालाब, 80 कूप निर्माण, तीन सड़क, 450 शौचालय निर्माण, तीन पुलिया निर्माण, 11 चापाकल निर्माण, लोगों को आधार कार्ड से जोड़ने, विधवा, वृद्धा पेंशन व इंदिरा आवास भी दिये. पंचायत चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे पवन कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में संतोषजनक कार्य नहीं हुआ. गरीब लोगों को कार्ड न देकर सुखी संपन्न लोगों का कार्ड बना दिया गया है. साथ ही जरूरतमंद जगहों में चापाकल का निर्माण नहीं करा कर जहां तहां बनाया गया है. क्या कहते है ग्रामीण: ग्रामीण गौरीशंकर पोद्दार ने कहा कि जवाहर रोड में हमेशा कचरा पसरा रहता है. स्वच्छता पर ध्यान नहीं दिया गया. राशन कार्ड बनने की भी सूचना हमलोगों को नहीं है. तारा प्रसाद ने कहा कि पंचायत सचिवालय नहीं बनने से कई काम ढंग से नहीं हो पाता है. उन्होंने कहा कि एक ही परिवार के दो-तीन लोगों के नाम से राशन कार्ड बनाया गया. शौचालय व चापाकल क्षेत्र में नजर नहीं आता है. दिलीप केंवट ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में जहां-तहां गंदगी है. स्ट्रीट लाइट कहीं नहीं लगायी गयी है. उन्होंने कहा कि बीपीएल नंबर मेरा है. लेकिन दूसरे कोई राशन उठा रहा है. महादेव भगत ने कहा कि ठाकुर टोला में चापाकल बनाने की स्वीकृति मिलने के बावजूद यहां चापाकल नहीं बनाया गया. साथ ही ठाकुर टोला के जगदीश हजाम, गोपाल ठाकुर, सहदेव ठाकुर, महादेव ठाकुर, दिनेश जायसवाल, बुधू ठाकुर, भोला ठाकुर आदि लोगों का शौचालय निर्माण में तीन से चार हजार रुपये खर्च हुए है. इस मुहल्ला के लोग इंदिरा आवास से वंचित रहे. उधर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि सिर्फ बेलाल नगर में काम किये गये है.
ओके... विकास कार्यों को ग्रामीणों ने नकारा
ओके… विकास कार्यों को ग्रामीणों ने नकारा चितरपुर पूर्वी पंचायत पांच साल में नहीं बना पंचायत सचिवालय24 चितरपुर जी-अधूरा पंचायत सचिवालय24 चितरपुर एच- मुखिया युसूफ मजहर24 चितरपुर आई- दूसरे स्थान पर रहे पवन कुमार शर्मा 24 चितरपुर जे- गौरीशंकर पोद्दार24 चितरपुर के – तारा प्रसाद 24 चितरपुर एल- दिलीप केंवट 24 चितरपुर एम- महादेव भगत […]
