आर... सदर अस्पताल से हथकड़ी के साथ भागा आरोपी

आर… सदर अस्पताल से हथकड़ी के साथ भागा आरोपी 24आर-आई-शौचालय की टूटी खिड़की जहां से भागा आरोपी.रामगढ़. मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी रांची कोकर निवासी दुर्गेश मिश्रा (28 वर्ष, पिता कृष्णा मुरारी मिश्रा) सदर अस्पताल रामगढ़ से हथकड़ी समेत शनिवार की सुबह 6.30 बजे फरार हो गया. पुलिस ने दुर्गेश को सदर […]

आर… सदर अस्पताल से हथकड़ी के साथ भागा आरोपी 24आर-आई-शौचालय की टूटी खिड़की जहां से भागा आरोपी.रामगढ़. मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में पकड़ा गया आरोपी रांची कोकर निवासी दुर्गेश मिश्रा (28 वर्ष, पिता कृष्णा मुरारी मिश्रा) सदर अस्पताल रामगढ़ से हथकड़ी समेत शनिवार की सुबह 6.30 बजे फरार हो गया. पुलिस ने दुर्गेश को सदर अस्पताल में शुक्रवार की शाम 4.40 बजे शाम इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था. आरोपी की देखभाल के लिए दो गृहरक्षक को लगाया गया था. गृहरक्षक कल्लू महतो व रामसेवक पांडेय सदर अस्पताल में आरोपी के साथ थे. सुबह आरोपी ने शौच जाने की बात कही. उसे सदर अस्पताल के शौचालय में भेजा गया. उसके हाथों मे रस्सी के साथ बंधा हथकड़ी के साथ शौचालय में भेजा गया. मौका देखकर आरोपी ने रस्सी को काट सदर अस्पताल के कमजोर खिड़की को तोड़ कर फरार हो गया. जब काफी देर तक आरोपी बाहर नही आया तो गृहरक्षक ने शौचालय का दरवाजा खोला तो देखा कि खिड़की टूटी हुई है और आरोपी भाग गया है. इसके बाद तत्काल पुलिस के वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गयी. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी आरोपी की खोजबीन शहर के कई क्षेत्रों में शुरू की. परंतु उसका कोई पता नहीं चला. फरार आरोपी मामले की जांच एसडीपीओ करेंगे: एसपी आरोपी को ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा था. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भेजा गया था. पुलिस का वह कैदी नही था. उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. वह सदर अस्पताल से हथकड़ी समेत भागा है. उसे एक-दो दिनों में पकड़ लिया जायेगा. इसके लिए टीम गठित कर दी गयी है. एसडीपीओ को मामले की जांच करने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >