बड़कीपोना में भी जला रावण

बड़कीपोना में भी जला रावण 24 चितरपुर एन. कार्यक्रम में शामिल मंत्री. चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना में विष्णु क्लब द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा थे. मंत्री श्री चौधरी ने रॉकेट छोड़ कर 52 […]

बड़कीपोना में भी जला रावण 24 चितरपुर एन. कार्यक्रम में शामिल मंत्री. चितरपुर. चितरपुर प्रखंड क्षेत्र के बड़कीपोना में विष्णु क्लब द्वारा रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व विशिष्ट अतिथि आजसू के जिला उपाध्यक्ष अमृतलाल मुंडा थे. मंत्री श्री चौधरी ने रॉकेट छोड़ कर 52 फीट के रावण का दहन किया. साथ ही जम कर आतिशबाजी की गयी. जिससे पूरा क्षेत्र जगमग हो उठा. मौके पर मुकेश प्रसाद, मोती कुमार, प्रदीप कुमार, ओमप्रकाश अकेला, नंदकिशोर दांगी, लालदेव राम दांगी, सुबोध पांडेय, कंचन कुमार, मनोज पासवान, शंभु कुमार, भीष्मदेव राम दांगी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >