रजरप्पा : रजरप्पा प्रोजेक्ट में कार्यरत सह सांडी निवासी सलविना दास के पुत्र आकाश कुमार दास (31 वर्ष) की संदेहास्पद स्थिति में माैत हो गयी. बताया जाता है कि आकाश खाना खाने के बाद अपने दोस्त बारला के यहां रजरप्पा प्रोजेक्ट आवासीय क्वार्टर में गया था.
यहां दोनों सो गये. सुबह में आकाश के नहीं उठने के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया. यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.
शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. जानकारी के अनुसार,आकाश की कुछ दिन में शादी होनी थी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
