दिनदहाड़े गोली मार कर युवक की हत्या

भुरकुंडा : दुर्गापूजा के दौरान नवमी (21 अक्तूबर) को सीसीएल सौंदा एकता क्लब के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े सुबह 11.30 बजे ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ अंशु (19 वर्षीय ) की गोली मार कर हत्या कर दी. ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ अंशु (पिता राजेश्वर सिंह) यूपी मिर्जापुर अंतर्गत अरहोरहा थाना क्षेत्र के अकली गांव का रहने […]

भुरकुंडा : दुर्गापूजा के दौरान नवमी (21 अक्तूबर) को सीसीएल सौंदा एकता क्लब के समीप अपराधियों ने दिनदहाड़े सुबह 11.30 बजे ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ अंशु (19 वर्षीय ) की गोली मार कर हत्या कर दी.
ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ अंशु (पिता राजेश्वर सिंह) यूपी मिर्जापुर अंतर्गत अरहोरहा थाना क्षेत्र के अकली गांव का रहने वाला था. अपराधियों ने उसे महज 10 फीट की दूरी से कनपट्टी में गोली मारी. उस वक्त उसका दोस्त अंकित सिंह भी उसके साथ था. जबकि राजेश राम घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा था. गोली की आवाज से वहां अफरा-तफरी मच गयी. जब तक लोग कुछ समझ पाते, दो की संख्या में आये अपराधी वहां से हवा में रिवाल्वर लहराते पैदल ही सौंदा अस्पताल के पास पहुंच गये.
फिर वहां खड़ी अपनी बाइक से रिवर साइड की ओर भाग गये. घटना के बाद आनन-फानन में लोग घायल ब्रजेश को लेकर नयी सराय अस्पताल की ओर गये. लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही ब्रजेश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
सूचना के बाद मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी सहित भुरकुंडा थाना प्रभारी ए कुमार, पतरातू थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इस मामले में पुलिस को अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली है. हालांकि डीएसपी चौधरी के नेतृत्व में विगत दो दिनों के अनुसंधान में पुलिस ने हत्या के कारण व अपराधियों की पहचान का संपुष्ट दावा किया है.
सुशील की हत्या के बाद राजेश को मारने का बना था प्लान
हजारीबाग कोर्ट में दिनदहाड़े हुई सुशील श्रीवास्तव की हत्या के बाद श्रीवास्तव गिरोह ने राजेश राम को मारने की अंदरूनी घोषणा कर दी थी. श्रीवास्तव गिरोह ने उस वक्त मुख्य आरोपी विकास तिवारी के साथ राजेश को भी सुशील की हत्या का दोषी माना था. रामगढ़ शहर के बहुचर्चित भाजपा नेता बबलू सोनकर व उसके भाई बुदुल सोनकर हत्याकांड में शामिल एक अपराधी शंकर करमाली को पुलिस ने करीब एक माह पूर्व बोकारो से पकड़ा था.
उससे रामगढ़ पुलिस ने कुजू ओपी में कड़ाई से पूछताछ की थी. इसके बाद पकड़े गये अपराधी ने पुलिस के समक्ष यह खुलासा किया था कि श्रीवास्तव गिरोह के सूरज सिंह ने विकास व राजेश राम को मार कर सुशील की हत्या का बदला लेने की कसम खायी है. विकास तिवारी के जेल जाने के बाद अभी राजेश फर्स्ट टारगेट है. कभी भी उसको हमारा गिरोह मार सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >