मुहर्रम के दशमी का जुलूस आज 23बीएचयू-22-टिपला में बनाया गया ताजिया.भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर. मुहर्रम के दशमी का जुलूस शनिवार को कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाला जायेगा. शुक्रवार को नवमी के दिन बड़की चौकी की फातेहाख्वानी की रस्म अदायगी की गयी. टिपला साइडिंग स्थित मदरसा अंजुमन इसलामिया के हाफिज शाहजहां ने फातेहा पढ़ा. रात में नवमी का जुलूस मदरसे से निकल कर पोड़ा गेट तक गया. बताया गया कि दशमी का जुलूस दोपहर बाद यहां से निकल कर सेंट्रल सौंदा मैदान में जायेगा. यहां मेला भी लगेगा. टिपला मदरसा द्वारा आकर्षक ताजिया भी बनाया गया है. साजिद ने ताजिया का निर्माण किया है. भुरकुंडा क्षेत्र के ऊपर धौड़ा, बिरसा चौक, जवाहर नगर, सरदार क्वार्टर, सौंदा डी समेत भदानीनगर के महुआ टोला, चिकोर आदि क्षेत्र से भी शनिवार को जुलूस निकाला जायेगा. भुरकुंडा में क्षेत्र के जुलूस का मिलान थाना के समीप सार्वजनिक मैदान में होगा. मुहर्रम को लेकर विभिन्न इमामबाड़ा पर पैकहा पहुंच रहे हैं. टिपला में नवमी के जुलूस में सचिव सद्दाम, अध्यक्ष इरशाद, आफताब आलम, सिकंदर बली, परवेज, इम्तियाज, सरफराज, इमरान, शाहबाज, मोइन, सईद समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए.
मुहर्रम के दशमी का जुलूस आज
मुहर्रम के दशमी का जुलूस आज 23बीएचयू-22-टिपला में बनाया गया ताजिया.भुरकुंडा/उरीमारी/भदानीनगर. मुहर्रम के दशमी का जुलूस शनिवार को कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ों द्वारा निकाला जायेगा. शुक्रवार को नवमी के दिन बड़की चौकी की फातेहाख्वानी की रस्म अदायगी की गयी. टिपला साइडिंग स्थित मदरसा अंजुमन इसलामिया के हाफिज शाहजहां ने फातेहा पढ़ा. रात […]
