दशहरा व दुर्गा पूजा सुख -समृद्धि लेकर आयेछावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन फोटो फाइल 23आर-बी-पुतले में रॉकेट के माध्यम से आग लगाते अतिथि, 23आर-सी-छावनी मैदान में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार.रामगढ़. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को छावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फुटबॉल मैदान में सात वर्षों के बाद पुन: रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. छावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ के चिकित्सक डॉ वीके चतुर्वेदी व विशिष्ट अतिथि एसडीओ सुनीता चौरसिया थे. मौके पर डॉ वीके चतुर्वेदी ने रामगढ़ फुटबॉल मैदान में पुन: रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ करने के लिए रामगढ़ कैंट दशहरा समिति की प्रशंसा की. डॉ वीके चतुर्वेदी ने कहा कि दशहरा व दुर्गा पूजा रामगढ़वासियों के लिए सुख -समृद्धि लेकर आये. एसडीओ सुनीता चौरसिया ने रामगढ़वासियों को दुर्गा पूजा व दशहरा की बधाई दी. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के मुख्य संरक्षक पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने छावनी फुटबॉल मैदान में पुन: रावण दहन कार्यक्रम के आयोजन के लिए सहयोग देने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया. शंकर चौधरी ने शहर की विद्युत समस्या पर कहा कि इस दिशा में कोई पहल नहीं की जा रही है. पुतलों में आग अतिथियों ने लगायीरावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतले को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों व अन्य लोगों ने दहन किया. रावण दहण कार्यक्रम से पूर्व कलाकारों द्वारा फुटबॉल मैदान में रामलीला प्रस्तुत की गयी. पुतलों को तार के सहारे लगाये गये रॉकेट के माध्यम से आग लगायी गयी. इससे पूर्व मैदान में आतिशबाजी की गयी. समारोह में उपस्थित लोग : रावण दहन समारोह को बलजीत सिंह बेदी, सरदार अनमोल सिंह, राजेंद्र नायक, चंद्रशेखर चौधरी, प्रकाश मिश्रा, प्रो आलोक सिंह, बद्री विश्वकर्मा, सरदार जगजीत सिंह सोनी, नमेंद्र चंचल आदि ने संबोधित किया. संचालन रवींद्र शर्मा ने किया. समारोह में मनोज पोद्दार, संजीव सिंह संजू, महेंद्र मुंडा, दिनेश शर्मा, धनंजय कुमार पुटूस, बद्री विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, रवि प्रसाद, भगवान प्रसाद आदि मौजूद थे.
दशहरा व दुर्गा पूजा सुख -समृद्धि लेकर आये
दशहरा व दुर्गा पूजा सुख -समृद्धि लेकर आयेछावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन फोटो फाइल 23आर-बी-पुतले में रॉकेट के माध्यम से आग लगाते अतिथि, 23आर-सी-छावनी मैदान में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार.रामगढ़. रामगढ़ कैंट दशहरा समिति के तत्वावधान में विजयादशमी के मौके पर गुरुवार को छावनी फुटबॉल मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का […]
