शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन

शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन पतरातू. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना व विजयादशमी के अवसर पर पतरातू खंड के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर जनता नगर प्रांगण में किया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संघ चालक सिद्धिनाथ सिंह उपस्थित थे. स्वयंसेवकों द्वारा बिरसा मार्केट, जनता नगर कॉलोनी क्षेत्र […]

शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन पतरातू. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्थापना व विजयादशमी के अवसर पर पतरातू खंड के स्वयं सेवकों ने पथ संचलन व शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शिव मंदिर जनता नगर प्रांगण में किया. मुख्य अतिथि क्षेत्रीय संघ चालक सिद्धिनाथ सिंह उपस्थित थे. स्वयंसेवकों द्वारा बिरसा मार्केट, जनता नगर कॉलोनी क्षेत्र में पथ संचलन किया गया. इसके बाद मंदिर प्रांगण में शस्त्र पूजन किया गया. मौके पर श्री सिंह ने संघ स्थापना व विजयादशमी की शुभाकामना दी. मौके पर जिला कार्यवाह धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रचार प्रमुख शिव कुमार चौधरी, खंड कार्यवाह दयाशंकर सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >