दुर्घटना में दंपती घायल

दुर्घटना में दंपती घायल कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ 4/6 लेन सड़क पर मारुति कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल हो गये. उनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में करने के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, हेदलाग कटकम सांडी निवासी चंदर महतो व उनकी पत्नी मालती […]

दुर्घटना में दंपती घायल कुजू. कुजू ओपी क्षेत्र के नयामोड़ 4/6 लेन सड़क पर मारुति कार की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दंपती घायल हो गये. उनका इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में करने के बाद हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, हेदलाग कटकम सांडी निवासी चंदर महतो व उनकी पत्नी मालती देवी नावाडीह (चैनपुर) जा रहे थे. इसी दौरान गिरिडीह से रांची जा रही मारुति कार (जेएच 02एबी/9314) की चपेट में जाने से दंपती घायल हो गये. जबकि मारुति कार सवार शिक्षक जेके प्रसाद बाल -बाल बच गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >