महासप्तमी की हुई पूजा, संधि पूजा आज 8.35

महासप्तमी की हुई पूजा, संधि पूजा आज 8.35 माता के दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ी भीड़रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रोें में मंगलवार को माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी. मंगलवार को महासप्तमी की पूजा हुई. मंगलवार दिन के नौ बजे से अष्टमी की तिथि प्रवेश कर गयी है. अष्टमी तिथि बुधवार […]

महासप्तमी की हुई पूजा, संधि पूजा आज 8.35 माता के दर्शन के लिए पंडालों में उमड़ी भीड़रामगढ़. रामगढ़ शहर व इसके निकटवर्ती क्षेत्रोें में मंगलवार को माता दुर्गा की पूजा अर्चना की गयी. मंगलवार को महासप्तमी की पूजा हुई. मंगलवार दिन के नौ बजे से अष्टमी की तिथि प्रवेश कर गयी है. अष्टमी तिथि बुधवार को दिन के नौ बजे तक रहेगी. दिन के नौ बजे से नवमी तिथि प्रवेश करेगी. संधि पूजा व संधि बली 21 अक्तूबर को दिन के 8.35 बजे होगी. मंगलवार शाम से ही माता के दशर्न के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुभाष चौक स्थित पंडाल में धार्मिक कथा पर आयोजित स्वचालित खेल देखने के लिए विशेष भीड़ रही. सुभाष चौक, बिजुलिया, पतरातू बस्ती, प्राचीन दुर्गा मंडप चट्टी बाजार, थाना चौक, विकास नगर, मिलोनी क्लब, नयीसराय के केंद्रीय चिकित्सालय कॉलोनी, रांची रोड बाजार, इफिको मैदान, रांची रोड स्टेशन पर बनाये गये पूजा पंडाल को देखने व स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये थे. सुभाष चौक पर होनेवाली भीड़ को देखते हुए चौक पर वाच टावर बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >