मजदूरों ने जूता को लेकर किया प्रदर्शन

मजदूरों ने जूता को लेकर किया प्रदर्शन 19बीएचयू-21–प्रदर्शन करते मजदूर.उरीमारी. सयाल परियोजना की उरीमारी स्थित भूमिगत खदान संख्या तीन-चार में मजदूरों ने माइनिंग शू की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक कामकाज को बंद रखा. बताया गया कि डकबैक कंपनी का जूता मजदूरों को दिया गया है. लेकिन यह तीन-चार […]

मजदूरों ने जूता को लेकर किया प्रदर्शन 19बीएचयू-21–प्रदर्शन करते मजदूर.उरीमारी. सयाल परियोजना की उरीमारी स्थित भूमिगत खदान संख्या तीन-चार में मजदूरों ने माइनिंग शू की मांग को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया. करीब दो घंटे तक कामकाज को बंद रखा. बताया गया कि डकबैक कंपनी का जूता मजदूरों को दिया गया है. लेकिन यह तीन-चार महीने में ही फट जाता है. मजदूरों ने कहा कि जूते पर एक साल की गारंटी है. फिर भी इसे बदला नहीं जाता है. प्रबंधन ने मजदूरों को फिलहाल कुछ जूते उपलब्ध कराये हैं. प्रदर्शन करनेवालों में रामटहल पासवान, विजय करमाली, तालू मांझी, सुरेश कुमार, जोहर उरांव, सूबेदार प्रसाद, मुन्ना राम, शनिचरवा एक्का, अघनू उरांव, राजाराम, रामचंद्र बेदिया, कुंवर उरांव, बासुदेव गंझू, नंदकिशोर मुंडा, तालो मांझी, मदन करमाली, दिलीप बेसरा, दसई मांझी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >