गोमती नदी सूखी, हजारों लोग प्रभावित बजरंग संघ रोड, बनिया मुहल्ला, स्टेशन रोड व कालीनाथ चौक के लोग होंगे प्रभावित फोटो फाइल : 18 चितरपुर ई सुखी गोमती नदी गोला.बारिश नहीं होने का असर अक्तूबर माह में ही देखने को मिल रहा है. गोला की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी अभी से ही सूखने लगी है. इससे क्षेत्र के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं. जानकारी के अनुसार, इस नदी पर गोला की बड़ी आबादी बनिया टोला, बीएस रोड, नायक टोला, कालीनाथ चौक, स्टेशन रोड सहित कई मुहल्लों के लोग आश्रित हैं. लोग इस नदी का उपयोग नहाने – धोने के साथ – साथ पेयजल के लिए भी करते हैं. इस नदी में गोला के दर्जनों होटलों में पानी पहुंचता है. लेकिन आलम यह है कि अब नदी के सूखने से लोगों को नहाना -धोना मुश्किल हो गया है. उधर, गोला में बनायी गयी जलमीनार से भी नियमित रूप से पेयजलापूर्ति नहीं हो पा रही है. गोला के बजरंग संघ रोड, बनिया मुहल्ला, स्टेशन रोड, कालीनाथ चौक सहित कई जगहों पर तो पीने के लिए भी पेयजल नहीं पहुंच रहा है. लोगों का कहना है कि अक्तूबर माह में ही यह स्थिति है, तो गरमी में क्या होगा. ग्रामीणों ने विभाग से नियमित रूप से सभी मुहल्लों में पेयजलापूर्ति कराने की मांग की है.
गोमती नदी सूखी, हजारों लोग प्रभावित
गोमती नदी सूखी, हजारों लोग प्रभावित बजरंग संघ रोड, बनिया मुहल्ला, स्टेशन रोड व कालीनाथ चौक के लोग होंगे प्रभावित फोटो फाइल : 18 चितरपुर ई सुखी गोमती नदी गोला.बारिश नहीं होने का असर अक्तूबर माह में ही देखने को मिल रहा है. गोला की लाइफ लाइन कही जाने वाली गोमती नदी अभी से ही […]
