उरीमारी क्षेत्र से अब नहीं उठेगा अवैध बालू प्रभात इंपैक्ट अवैध बालू उठाव पर सख्त हुई पुलिस, तीन को पकड़ा, लैपटॉप व प्रिंटर भी जब्त किया.उरीमारी. हजारीबाग जिले की उरीमारी पुलिस अवैध बालू उठाव करने वालों के खिलाफ सख्त हो गयी है. प्रभात खबर में छपी खबर के बाद उरीमारी पुलिस सोमवार से हरकत में आ गयी है. सोमवार को चेक पोस्ट के पास स्थित एक कमरे में पुलिस ने छापामारी की. यहां से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर समेत चालान की कॉपी आदि को जब्त कर लिया. इस दौरान वहां कार्य कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस कारोबार में लगे मुख्य लोग मौके से फरार हो गये हैं. सभी के खिलाफ साक्ष्य के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी. कहा कि उरीमारी क्षेत्र के किसी भी घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव नहीं होने दिया जायेगा. आवंटित घाट के लिए वैध चालान से ही बालू का उठाव होने दिया जायेगा.
उरीमारी क्षेत्र से अब नहीं उठेगा अवैध बालू
उरीमारी क्षेत्र से अब नहीं उठेगा अवैध बालू प्रभात इंपैक्ट अवैध बालू उठाव पर सख्त हुई पुलिस, तीन को पकड़ा, लैपटॉप व प्रिंटर भी जब्त किया.उरीमारी. हजारीबाग जिले की उरीमारी पुलिस अवैध बालू उठाव करने वालों के खिलाफ सख्त हो गयी है. प्रभात खबर में छपी खबर के बाद उरीमारी पुलिस सोमवार से हरकत में […]
