भाई पर मारपीट का आरोप

भाई पर मारपीट का आरोप घाटोटांड़. स्थानीय 12 नंबर चौक में दो सगे भाइयों के बीच झड़प हुई. इसमें एक भाई विनोद सिंह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए स्थानीय टाटा स्टील मुख्य अस्पताल में भरती किया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया. इस संबंध में घायल विनोद सिंह […]

भाई पर मारपीट का आरोप घाटोटांड़. स्थानीय 12 नंबर चौक में दो सगे भाइयों के बीच झड़प हुई. इसमें एक भाई विनोद सिंह घायल हो गया. उसे इलाज के लिए स्थानीय टाटा स्टील मुख्य अस्पताल में भरती किया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया. इस संबंध में घायल विनोद सिंह ने स्थानीय ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें कहा गया है कि उसका भाई सुमन सिंह अलग रहता है. सुमन उसके घर में गाय बांधने आया. मना करने पर उसने मेरे साथ मारपीट की. मेरे सोने की चेन सहित 45 सौ रुपये ले लिये. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >