देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़ 19बीएचयू-2– सीसीएल सौंदा में मंदिर के प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया गया है. इसकी लागत 85 हजार रुपये है.19बीएचयू-3–बासल के लबगा में मंदिर का प्रारूप बना है. लागत लगभग 60 हजार रुपये.19बीएचयू-4–बिरसा चौक में बने पंडाल, लागत लगभग 60 हजार रुपये.19बीएचयू-5–नेहरू पार्क रिवर साइड में स्वर्ण मंदिर का प्रारूप, लागत 80 हजार.19बीएचयू-6–लपंगा कॉलोनी का पूजा पंडाल.मंगलवार को भी खुलेंगे कई पंडालों के पट.भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल व ग्रामीण क्षेत्र में दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर पहुंचने लगा है. सोमवार को विभिन्न पूजा पंडालों के पट खुलने के साथ ही माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. पूजा पंडालों में शाम को महा आरती का आयोजन किया गया. जिसमें श्रद्धालु माता की भक्ति में जम कर झूमे. आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ. पट खुलने के साथ ही सभी जगहों पर मेलों में भी रौनक आ गयी. देर शाम के बाद लोग अपने पूरे परिवार के साथ क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में माता के दर्शन के लिए आने-जाने लगे. मेले में सामान की भी खरीदारी की. रावण व कुंभकरणण के पुतले के निर्माण का कार्य भी तेज गति से चल रहा है. त्योहार के मद्देनजर पुलिस की पेट्रोलिंग भी तेज हो गयी है. रिवर साइड शास्त्री पार्क में पंडाल का उदघाटन बरका-सयाल के एसओपी वीएसपी सिन्हा ने किया. मौके पर एसओसी सैयद विलायतुल्लाह, पीडी सिंह, आरएन सिंह, भगवान दास, संतोष यादव, संजय सिंह, सरोज सिंह, दिलीप सिंह, संजय कुमार, मणिभूषण सिन्हा, असीम धर, जगन्नाथ पासवान, मंटू गिरी, अरुण मेहता, आनंद सिंह आदि उपस्थित थे.
देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़
देवी के दर्शन को उमड़ी भीड़ 19बीएचयू-2– सीसीएल सौंदा में मंदिर के प्रारूप का पूजा पंडाल बनाया गया है. इसकी लागत 85 हजार रुपये है.19बीएचयू-3–बासल के लबगा में मंदिर का प्रारूप बना है. लागत लगभग 60 हजार रुपये.19बीएचयू-4–बिरसा चौक में बने पंडाल, लागत लगभग 60 हजार रुपये.19बीएचयू-5–नेहरू पार्क रिवर साइड में स्वर्ण मंदिर का प्रारूप, […]
