महाषष्ठी की पूजा के बाद पंडाल में उमड़े श्रद्धालु

महाषष्ठी की पूजा के बाद पंडाल में उमड़े श्रद्धालुफोटो – 19 घाटो -2 वेस्ट बोकारो सेंट्रल साइट का दुर्गा पूजा पंडाल 19 घाटो-3 प्रेम नगर दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा घाटोटांड़.टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट, राजेंद्र नगर, मुकुंदाबेड़ा, आंबेडकर नगर, अतना सीसीएल के केदला तीन नंबर, प्रेम नगर […]

महाषष्ठी की पूजा के बाद पंडाल में उमड़े श्रद्धालुफोटो – 19 घाटो -2 वेस्ट बोकारो सेंट्रल साइट का दुर्गा पूजा पंडाल 19 घाटो-3 प्रेम नगर दुर्गा मंडप में स्थापित मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा घाटोटांड़.टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के सेंट्रल साइट, राजेंद्र नगर, मुकुंदाबेड़ा, आंबेडकर नगर, अतना सीसीएल के केदला तीन नंबर, प्रेम नगर आदि दुर्गा मंडप के पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का पट सोमवार महाषष्ठी को लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही दुर्गा मंडप पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी . वेस्ट बोकारो सेंट्रल साइट में इस बार चंद्र पैलेस की आकृतिवाला पूजा पंडाल 2.70 लाख की लागत से तैयार कराया गया है. इस पंडाल को केदला चौक के दुर्गा टेंट हाउस द्वारा बनाया गया है. प्रतिमा को रानीगंज के मूर्तिकार सुब्रोत पाल व उनके सहयोगियों द्वारा तैयार किया गया है. यहां मंडप का उदघाटन टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के महाप्रबंधक संजय रजोरिया व वरीय अधिकारियों सहित श्रमिक संगठन राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया. राजेंद्र नगर, मुकुंदाबेड़ा, आंबेडकर नगर व अतना में भी महाप्रबंधक संजय रजोरिया व वरीय अधिकारियों के साथ -साथ श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मंडप का उदघाटन किया गया. केदला तीन नंबर में पूर्व विधायक खीरू महतो द्वारा पूजा -अर्चना कर पंडाल का पट खोला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >