पट खुलते ही श्रद्धालुओं ने की पूजा

मांडू: शारदीय नवरात्र की सप्तमी को पूजा के बाद मांडू व इसके आस -पास के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. सोमवार सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मांडू व बोंगाहारा समेत पूजा पंडालों […]

मांडू: शारदीय नवरात्र की सप्तमी को पूजा के बाद मांडू व इसके आस -पास के विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. सोमवार सुबह से ही विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मांडू व बोंगाहारा समेत पूजा पंडालों में सोमवार को मां कालरात्रि की पूजा की गयी. मांडू में चार स्थानों पर पंडाल निर्माण कर मां दुर्गा की पूजा -अर्चना की जा रही है.

पड़ाव श्री दुर्गा पूजा समिति का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. थाना प्रभारी ने किया पूजा पंडाल का उदघाटन शारदीय पड़ाव श्री दुर्गा पूजा पंडाल का उदघाटन थाना प्रभारी लिलेश्वर महतो ने किया. मौके पर पड़ाव दुर्गा मंदिर के आचार्य वासुदेव पांडेय ने थाना प्रभारी श्री महतो से पूजा -अर्चना करायी. इस अवसर पर निरंजन पांडेय, कृष्ण कुमार, बैजनाथ साव, मानेश्वर साव, अजय कुमार, दिनेश प्रसाद, बैजनाथ साहू, डी कुमार, ओम प्रकाश, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, रोहित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >