बोनस की मांग को लेकर गेट जाम

बोनस की मांग को लेकर गेट जाम रामगढ़. मरार इंडस्ट्रियल एरिया के गौतम फेरो एलाइज में बोनस व वेतन की मांग को लेकर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने सोमवार की सुबह सात बजे से फैक्टरी गेट को जाम कर दिया. इसका नेतृत्व यूनियन के नेता महेंद्र पाठक ने किया. मजदूरों ने सितंबर माह के वेतन […]

बोनस की मांग को लेकर गेट जाम रामगढ़. मरार इंडस्ट्रियल एरिया के गौतम फेरो एलाइज में बोनस व वेतन की मांग को लेकर झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन ने सोमवार की सुबह सात बजे से फैक्टरी गेट को जाम कर दिया. इसका नेतृत्व यूनियन के नेता महेंद्र पाठक ने किया. मजदूरों ने सितंबर माह के वेतन व बोनस का भुगतान करने की मांग की. इसके बाद प्रबंधन ने मजदूरों का बोनस भुगतान शुरू किया. इसमें सप्लायर मजदूरों को भी दो-दो हजार बोनस देने की बात कही गयी. प्रबंधन की ओर से कमलेश शर्मा व मजदूरों की अोर से रामाशंकर सिंह, सरोज राय, अनिल गुप्ता, अनिल मिश्रा, राजेश साव, गंदौरी महली, भोला महतो, पांडू महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >