हर रोज बरबाद होता है हजारों लीटर पानी 18बीएचयू-11-नाली का पानी सड़क पर (मेन रोड), 12-बंगला कुआं कॉलोनी के एक आवास से बहता पानी.नाली का पानी सड़क पर, राहगीर परेशान.भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल के ओल्ड वर्कशॉप पानी टंकी से जुड़े कई घर ऐसे हैं, जिनके यहां से रोजाना हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है. जब भी जलापूर्ति शुरू होती है, ऐसे घरों से तेज बहाव के साथ नालियों में गिरता रहता है. कनेक्शन लेने वाले लोगों द्वारा नलका नहीं लगाये जाने के कारण पानी की बरबादी हो रही है. घर में बनी टंकी के भर जाने के बाद पाइप को ऐसे ही बहते हुए छोड़ दिया जाता है. पानी का यह नजारा घंटों तक देखा जा सकता है. इसका प्रभाव सड़कों पर भी पड़ रहा है. नालियों में तेज बहाव व नालियों के जाम रहने के कारण पानी सड़क पर आ जाता है. जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. गुरुद्वारा के पास लेकर जनता टॉकीज तक सड़क पर पानी बहता रहता है. त्योहारों में लोगों को इसी सड़क से आना-जाने को विवश होना पड़ता है. ओल्ड पानी टंकी से जुड़े बंगला कुआं कॉलोनी से सबसे ज्यादा पानी का बहाव हो रहा है. सीसीएल द्वारा विगत कई वर्षों से नालियों की भी सफाई का कार्य नहीं कराया गया है.
हर रोज बरबाद होता है हजारों लीटर पानी
हर रोज बरबाद होता है हजारों लीटर पानी 18बीएचयू-11-नाली का पानी सड़क पर (मेन रोड), 12-बंगला कुआं कॉलोनी के एक आवास से बहता पानी.नाली का पानी सड़क पर, राहगीर परेशान.भुरकुंडा. भुरकुंडा कोयलांचल के ओल्ड वर्कशॉप पानी टंकी से जुड़े कई घर ऐसे हैं, जिनके यहां से रोजाना हजारों लीटर पानी की बरबादी हो रही है. […]
