पानी आपूर्ति नहीं होने से अफरातफरी पतरातू. पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में रविवार की सुबह जलापूर्ति नहीं होने के कारण अफरातफरी का माहौल देखा गया. कॉलोनीवासी पानी नहीं आने के कारण परेशान दिखे. लोगों का कहना था कि नवरात्र होने के कारण लोगों को पूजा-पाठ व स्नान-ध्यान के लिए पानी की आवश्यकता रहती है. पानी नहीं आने से लोगों को काफी परेशानी हुई. विभाग के अभियंता आइडी प्रसाद ने बताया कि बिजली नहीं रहने के कारण मोटर नहीं चल सका. इसके बाद रात 11 बजे ट्रांसफारम का हाई टेंशन फ्यूज उड़ गया. 11 हजार वोल्ट का तार गिर गया. इसका पता सुबह 10 बजे पेट्रोलिंग के बाद चला. तार को दुरुस्त कर दिया गया है. ज्ञात हो कि वाटर सप्लाई के लिए स्पेशल लाइन की व्यवस्था है. परंतु कर्मियों की लापरवाही का खामियाजा कॉलोनीवासियों को उठाना पड़ रहा है.
पानी आपूर्ति नहीं होने से अफरातफरी
पानी आपूर्ति नहीं होने से अफरातफरी पतरातू. पीटीपीएस कॉलोनी क्षेत्र में रविवार की सुबह जलापूर्ति नहीं होने के कारण अफरातफरी का माहौल देखा गया. कॉलोनीवासी पानी नहीं आने के कारण परेशान दिखे. लोगों का कहना था कि नवरात्र होने के कारण लोगों को पूजा-पाठ व स्नान-ध्यान के लिए पानी की आवश्यकता रहती है. पानी नहीं […]
