पूजा पंडाल तैयार, आज होगा उदघाटन

पूजा पंडाल तैयार, आज होगा उदघाटन फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी, ई रजरप्पा प्रोजेक्ट में बनाया गया पंडाल व लगाया गया मेला रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित दुर्गा मंदिर में पंडाल बन कर तैयार हो गया है. यह पंडाल अक्षरधाम मंदिर की आकृति का बनाया गया है. इसका उदघाटन 19 अक्तूबर को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आइसी […]

पूजा पंडाल तैयार, आज होगा उदघाटन फोटो फाइल : 18 चितरपुर डी, ई रजरप्पा प्रोजेक्ट में बनाया गया पंडाल व लगाया गया मेला रजरप्पा.रजरप्पा प्रोजेक्ट स्थित दुर्गा मंदिर में पंडाल बन कर तैयार हो गया है. यह पंडाल अक्षरधाम मंदिर की आकृति का बनाया गया है. इसका उदघाटन 19 अक्तूबर को मुख्य अतिथि महाप्रबंधक आइसी मेहता द्वारा किया जायेगा. रजरप्पा प्रोजेक्ट में चलंत मूर्ति बनायी गयी है. यहां मां दूर्गे द्वारा महिसासुर का वध करते दिखाया जायेगा. मैदान में मेला भी लगाया गया है. 23 अक्तूबर को कॉलोनी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि पेयजल व स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी होंगे. चितरपुर, छोटकीपोना, जवाहर रोड, मायल बाजार, कुरमी टोला सहित कई दुर्गा मंदिरों में पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. सप्तमी से विभिन्न पूजा पंडालों में लोगों की भीड़ उमड़ेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >