मां रजरप्पावाली कैसेट का विमोचन

मां रजरप्पावाली कैसेट का विमोचन फोटो फाइल 18आर-एफ -कैसेट विमोचन करते अतिथि.रामगढ़. बिजुलिया स्थित राज होटल में आयोजित समारोह में रविवार को मां रजरप्पा वाली अलबम सीडी का विमोचन किया गया. अरूणराज बैनर तले इस अलबम को बनाया गया है. इसके निर्माता व निर्देशक अरुण कुमार सिंह हैं. मौके पर श्री सिंह ने बताया कि […]

मां रजरप्पावाली कैसेट का विमोचन फोटो फाइल 18आर-एफ -कैसेट विमोचन करते अतिथि.रामगढ़. बिजुलिया स्थित राज होटल में आयोजित समारोह में रविवार को मां रजरप्पा वाली अलबम सीडी का विमोचन किया गया. अरूणराज बैनर तले इस अलबम को बनाया गया है. इसके निर्माता व निर्देशक अरुण कुमार सिंह हैं. मौके पर श्री सिंह ने बताया कि मां छिन्न मस्तिका रजरप्पा के लिए पहला हिंदी अलबम है. इसे सिक्किम की नायिका सह गायिका तुलाशा शर्मा व मुंबई के संगीतकार ओम झा ने अपनी आवाज दी है. संगीत ओम झा व चिंटू मिश्रा का है. इस अलबम में कलाकार के रूप में तुलाशा शर्मा, विद्या सिंह, पारूल राजीव, सुमीत, राजहलचल, सुमन, सुधा व अशोक अग्रवाल ने अभिनय किया है. अलबम के विमोचन के अवसर पर छावनी परिषद के उपाध्यक्ष संजीत सिंह छोटू सिंंह, चेंबर अध्यक्ष मनजी सिंह, वकील सिंह, प्रदीप सिंह, संजीव चड्डा, शांतनु मिश्रा, महेश मारवाह, विशाल शर्मा, राजकुमार यादव, सरोज सिंह, बबलू सिंह, अशोक अग्रवाल, पंकज मिश्रा, कुसमावती सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >