लीड) फ्लैग-पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली हेडिंग-पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को मिला सम्मान रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के बीच पहुंच व संपर्क बनाना हैफोटा फाइल 18आर-ए-दीप जला कर पूर्व सैनिक रैली का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर, 18आर-बी-वीर नारी को सम्मानित करते ब्रिगेडियर जीपीएस सिसोदिया.रामगढ़. स्टेशन हेडक्वार्टर रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार को सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ के नंद सिंह स्टेडियम में पूर्व सैनिकों की रैली का आयोजन किया गया. आयोजन के मुख्य अतिथि रामगढ़ के स्टेशन कमांडेंट सह एसआरसी कमांडेंट बिग्रेडियर केबीके केशब थे. विशिष्ट अतिथि डीएसडब्ल्यूओ रांची के निदेशक अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर डीजी पाठक, एक्स आर्मी मेन वेलफेयर विभाग के निदेशक डीएन दूबे व पंजाब रेजिमेंट रामगढ़ के कमांडेंट ब्रिगेडिर जीपीएस सिसोदिया थे. बताया गया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के बीच पहुंच व संपर्क बनाना है. उनकी मूलभूत समस्याओं को पूरा करने में आ रही समस्याओं को जानना, निराकरण करना व उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है. रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर केबीके केशब ने किया. रैली में विभिन्न अधिकारियों ने पूर्व सैनिकों व उनसे संबंधित नयी योजनाओं तथा उनके अधिकार के बारे जानकारी दी. विभिन्न बैंकों व सिविल प्रतिष्ठानों से आये प्रतिनिधियों ने भी पूर्व सैनिकों को विभिन्न रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी. 39 वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को आर्थिक मदद व उपहार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सैन्य बैंड दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. रैली में ब्रिगेडियर जीपीएस सिसोदिया, अवकाश प्राप्त ब्रिगेडियर डीजी पाठक व डीएन दूबे ने भी अपने विचार रखे.
लीड) फ्लैग-पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली
लीड) फ्लैग-पूर्व सैनिकों ने निकाली रैली हेडिंग-पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को मिला सम्मान रैली का उद्देश्य पूर्व सैनिकों व वीर नारियों के बीच पहुंच व संपर्क बनाना हैफोटा फाइल 18आर-ए-दीप जला कर पूर्व सैनिक रैली का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर, 18आर-बी-वीर नारी को सम्मानित करते ब्रिगेडियर जीपीएस सिसोदिया.रामगढ़. स्टेशन हेडक्वार्टर रामगढ़ के तत्वावधान में रविवार […]
