आइएजी कर्मियों को आज मिलेगा वेतन

आइएजी कर्मियों को आज मिलेगा वेतन मजदूरों में हर्ष.भदानीनगर. बंद आइएजी फैक्टरी के मजदूरों को सोमवार को एक माह के वेतन का भुगतान किया जायेगा. रविवार को फैक्टरी के चेयरमैन विजय जोशी, कॉमर्शियल डायरेक्टर राकेश जोशी, तकनीकी डायरेक्टर ढोलकिया व अधिकारी नकुलानंद चंपाती फैक्टरी के प्रशासनिक भवन पहुंचे. यहां पर प्रबंधन व मजदूर यूनियनों के […]

आइएजी कर्मियों को आज मिलेगा वेतन मजदूरों में हर्ष.भदानीनगर. बंद आइएजी फैक्टरी के मजदूरों को सोमवार को एक माह के वेतन का भुगतान किया जायेगा. रविवार को फैक्टरी के चेयरमैन विजय जोशी, कॉमर्शियल डायरेक्टर राकेश जोशी, तकनीकी डायरेक्टर ढोलकिया व अधिकारी नकुलानंद चंपाती फैक्टरी के प्रशासनिक भवन पहुंचे. यहां पर प्रबंधन व मजदूर यूनियनों के बीच वार्ता हुई. वार्ता में एक माह के वेतन भुगतान करने पर सहमति बनी. अन्य महीनों के वेतन भुगतान की तिथि अभी तय नहीं की गयी है. उम्मीद जतायी जा रही है कि बंद आइएजी फैक्टरी को खोलने की दिशा में जल्द ही कार्य शुरू किया जायेगा. वार्ता में दोनों यूनियन के प्रतिनिधि शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >