खेल से ही खिलाड़ियों की पहचान : मंत्रीध्रुव बेड़वा की टीम ने चोरटड़िया को 1-0 से हराया 17 कुजू सी : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मंत्रीकुजू. खिलाड़ियों की पहचान उनके खेल से होती है. खिलाड़ी इसमें निरंतरता बनाये रखेंगे, तभी उन्हें उच्च स्तरीय खेल में शामिल होने का अवसर मिलेगा. उक्त बातें पेयजल स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कही. श्री चौधरी राम जानकी मंदिर समिति द्वारा छोटकी डुंडी मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर किया. समारोह के आजसू मांडू विस प्रभारी तिवारी, वन क्षेत्र पदाधिकारी विनय कुमार, करमा परियोजना पदाधिकारी परशुराम नायक, जिप सदस्य सरिता देवी, मुखिया तुलेश्वर प्रसाद, विनोद बिहारी महतो, शोभा महतो के अलावे कई लोगों ने संबोधित किया. फाइनल मैच हेंदेगितिल क्लब चोरटड़िया बनाम संथाल को-अॉपरेटिव एसोसिएशन ध्रुव बेड़वा के बीच खेला गया. जिसमें ध्रुव बेड़वा की टीम ने चोरटड़िया को 1-0 से शिकस्त दी. वहीं रांची व जमशेदपुर की बालिका फुटबॉल टीम द्वारा प्रदर्शनी मैच खेला गया. दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं. मैच के रेफरी अजय डिसिल्वा, सुरेश कुमार दास, सुनील मुंडा, उत्तम कुमार थे. समारोह के पश्चात अतिथियों ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया. विजेता व उप विजेता टीम को खस्सी व कप देकर पुरस्कृत किया गया. समारोह में समिति के संरक्षक गणेश महतो, अध्यक्ष वीरू महतो, सचिव महेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष राजेश महतो, सुरेंद्र करमाली, ठाकुर दास महतो, पंकज करमाली, नरेश मुंडा, मिश्रीलाल महतो, सुधीर कुमार लाल, ईश्वर महतो, नारायण किशोर पटेल, गुड्डू सिंह, तापेश्वर महतो, संगीता कुमारी, गोविंद महतो, हेमलाल महतो, वीरेंद्र कुमार, विक्की करमाली, रामजी कुमार, मनोज कुमार, अशोक महतो, राजू कुमार, कमल कुमार, राकेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.दूरू कसमार की टीम जीतीजूनियर आदिवासी क्लब सारूबेड़ा करमाटांड़ द्वारा आयोजित डबल खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल दूरू कस्मार बंजी बनाम पन्नाटांड़ चैनपुर के बीच खेला गया. जिसमें पेनालटी शूट आउट में कस्मार की टीम 1-0 से विजयी रही. अतिथि मिथिलेश सिंह थे. मैच के आयोजन में जलेश्वर करमाली, किशुन, कांता सिंह, रोजी करमाली, सोहन करमाली, प्रकाश मुंडा सहित अन्य का योगदान रहा.
खेल से ही खिलाड़ियों की पहचान : मंत्री
खेल से ही खिलाड़ियों की पहचान : मंत्रीध्रुव बेड़वा की टीम ने चोरटड़िया को 1-0 से हराया 17 कुजू सी : खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मंत्रीकुजू. खिलाड़ियों की पहचान उनके खेल से होती है. खिलाड़ी इसमें निरंतरता बनाये रखेंगे, तभी उन्हें उच्च स्तरीय खेल में शामिल होने का अवसर मिलेगा. उक्त बातें पेयजल स्वच्छता […]
