संतोष महतो के समर्थन में आये ग्रामीण

संतोष महतो के समर्थन में आये ग्रामीण घाटोटांड़. पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में चुनाव की सरगरमी तेज हो गयी. शनिवार मांडू भाग दो के जिप उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान के दौरान गोसी बस्ती गये. जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें चुनाव में हरसंभव सहयोग करने की बात कही. ग्रामीणों ने तय […]

संतोष महतो के समर्थन में आये ग्रामीण घाटोटांड़. पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही क्षेत्र में चुनाव की सरगरमी तेज हो गयी. शनिवार मांडू भाग दो के जिप उम्मीदवार जनसंपर्क अभियान के दौरान गोसी बस्ती गये. जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें चुनाव में हरसंभव सहयोग करने की बात कही. ग्रामीणों ने तय किया कि वे मांडू जिला परिषद भाग दो से संतोष महतो को अपना बहुमूल्य वोट देकर समर्थन करेंगे. मौके पर जिप उम्मीदवार संतोष कुमार महतो ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वे उनकी समस्याओं को लेकर हमेशा संघर्ष करेंगे. उनको मान सम्मान देने के साथ साथ क्षेत्र का विकास उनकी पहली प्राथमिकता होगी. बैठक में प्रकाश महतो, नागेश्वर महतो, अशोक महतो , बैजनाथ महतो, द्वारिका महतो, सीताराम महतो, प्रमोद महतो, प्रदीप महतो, अर्जुन महतो, सकलदीप महतो, घनश्याम महतो, किशुन महतो, मोहन महतो, लोकू महतो, कारीनाथ महतो, सुरेश महतो, जयनंदन महतो आदि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >