छात्रों ने पीटीपीएस प्लांट का भ्रमण किया

छात्रों ने पीटीपीएस प्लांट का भ्रमण किया पतरातू. पीटीपीएस कॉलेज के छात्रों ने पीटीपीएस प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया. कॉलेज द्वारा सीबीसीएस पाठयक्रम के तहत विज्ञान संकाय के छात्रों का भ्रमण कराया गया. इसका नेतृत्व भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रमण चंद्र कर रहे थे. भ्रमण के दौरान छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को […]

छात्रों ने पीटीपीएस प्लांट का भ्रमण किया पतरातू. पीटीपीएस कॉलेज के छात्रों ने पीटीपीएस प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण किया. कॉलेज द्वारा सीबीसीएस पाठयक्रम के तहत विज्ञान संकाय के छात्रों का भ्रमण कराया गया. इसका नेतृत्व भौतिक विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो रमण चंद्र कर रहे थे. भ्रमण के दौरान छात्रों ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं को देखा, समझा व उपकरणों का अवलोकन किया. इस दौरान उन्होंने कोल हैंडलिंग प्लांट, बॉल मिल, ब्यॉलर सेक्शन, जेनरेटर, टरबाइन के संबंध में जानकारी प्राप्त की व इन सबसे संबंधित कार्य प्रणाली को देखा. शैक्षणिक भ्रमण में विज्ञान संकाय के 50 से अधिक छात्र शामिल थे. शिक्षक व छात्रों को जीएम बच्चू नारायण व अभियंताओं का भरपूर सहयोग किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >