सर्विस सीट में नाम चढ़ाने की मांग

सर्विस सीट में नाम चढ़ाने की मांग घाटोटांड़. सीटू से संबंध श्रमिक संगठन एनसीओइए के केंद्रीय सदस्य बलभद्र दास ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना पदाधिकारी आरसी प्रसाद से मिल कर सर्विस सीट में आश्रितों का नाम दर्ज कराने व सुधारने की मांग की है. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि परियोजना में दर्जनों ऐसे कामगार […]

सर्विस सीट में नाम चढ़ाने की मांग घाटोटांड़. सीटू से संबंध श्रमिक संगठन एनसीओइए के केंद्रीय सदस्य बलभद्र दास ने सीसीएल केदला भूगर्भ परियोजना पदाधिकारी आरसी प्रसाद से मिल कर सर्विस सीट में आश्रितों का नाम दर्ज कराने व सुधारने की मांग की है. उन्होंने प्रभात खबर को बताया कि परियोजना में दर्जनों ऐसे कामगार हैं. जिनके सर्विस सीट में उनके आश्रितों का नाम दर्ज नहीं हैं, तो कुछ ऐसे भी कामगार हैं. जिनके सर्विस सीट में दर्ज उनके आश्रितों का नाम ही गलत है. जिसके कारण मजदूरों व उनके आश्रितों को परेशानी उठानी पड़ती है. उन्होंने बताया कि नाम अंकित कराने से पहले यदि किसी कामगार की मौत हो जाती है, तो उनके सामने कई तरह की परेशानी उत्पन्न हो सकती है. इसके लिए कुछ मजदूरों ने तो काफी दिन पहले से ही नाम अंकित कराने व सुधरवाने के लिए आवेदन दिया है. परंतु प्रबंधन की उदासीनता के कारण सर्विस सीट में नाम नहीं चढ़ पाया है. उन्होंने प्रबंधन से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द मजदूरों को सर्विस सीट ठीक किया जाये, वरना बाध्य होकर यूनियन आंदोलन करेगी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >