लीड… जिला मैदान में होगा रावण दहन सार्वजनिक दशहरा व सूरज हॉल समिति की बैठक 17आर-ई-बैठक में शामिल सार्वजनिक दशहरा सूरज हॉल समिति.रामगढ़. सार्वजनिक दशहरा व सूरज हॉल समिति रामगढ़ की बैठक शनिवार को आजसू जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता रौशनलाल चौधरी ने की. बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि गया (बिहार) के कारीगरों द्वारा रावण 75 फीट, कुंभकर्ण 65 फीट व मेघनाथ 60 फीट का पुतला बनाया जा रहा है. बाजारटांड़ स्थित जिला मैदान में यह कार्यक्रम 22 अक्टूबर को शाम पांच बजे किया जायेगा. इसके अलावा रामलीला का आयोजन होगा. रामलीला के कलाकार राम दल व रावण दल के रूप में पूरे शहर में भ्रमण करेगा. यह दल रावण दहन समारोह में रामलीला का मंचन करेगा. समारोह में आनेवाले बच्चों का स्वागत जोकरों द्वारा किया जायेगा. जो मैदान में विचरण करते रहेंगे. बैठक में महावीर अग्रवाल, मनोज महतो, राजेश गोयनका, पिंकू चौधरी, दिनेश स्टील, अभिमन्यु कुशवाहा, गंगा भगत, अमजद अंसारी, रविंद्र सिंह छाबड़ा, अनुज मितल, राकेश गुप्ता, छोटू सिंह, राजू चतुर्वेदी, अमरजीत सिंह छाबड़ा, बलराम कुशवाहा, प्रो संजय सिंह, अमित सिन्हा, मनोज मंडल, करमजीत सिंह जग्गी, आदित्य कुमार, राजू सिंह, संतोष कुमार, किशोर कुमार, सज्जन पारिक, चिंतामणी पटेल, सुरेश महतो, धमेंद्र साव भोपाली, विभन सिंह, लालू शर्मा, आनंद कुशवाहा, मुन्ना प्रसाद, प्रभु मुंडा आदि मौजूद थे.
लीड... जिला मैदान में होगा रावण दहन
लीड… जिला मैदान में होगा रावण दहन सार्वजनिक दशहरा व सूरज हॉल समिति की बैठक 17आर-ई-बैठक में शामिल सार्वजनिक दशहरा सूरज हॉल समिति.रामगढ़. सार्वजनिक दशहरा व सूरज हॉल समिति रामगढ़ की बैठक शनिवार को आजसू जिला कार्यालय में हुई. अध्यक्षता रौशनलाल चौधरी ने की. बैठक में समिति के अध्यक्ष श्री चौधरी ने बताया कि गया […]
