मां कूष्मांडा की पूजा -अर्चना

मां कूष्मांडा की पूजा -अर्चना फोटो फाइल : 16 चितरपुर ई पूजा – अर्चना में शामिल लोगरजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में नवरात्र को लेकर चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा – अर्चना की गयी. इस अवसर पर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा अर्चना कर आरती व भोग लगाया गया. नवरात्र को लेकर राज्य के […]

मां कूष्मांडा की पूजा -अर्चना फोटो फाइल : 16 चितरपुर ई पूजा – अर्चना में शामिल लोगरजरप्पा. रजरप्पा मंदिर में नवरात्र को लेकर चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा – अर्चना की गयी. इस अवसर पर रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिके देवी की पूजा अर्चना कर आरती व भोग लगाया गया. नवरात्र को लेकर राज्य के अलावा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु व साधक रजरप्पा पहुंच रहे हैं. उधर, रजरप्पा के विभिन्न यज्ञ कुंडों में साधक व पुजारियों द्वारा मंत्रोच्चारण कर हवन पाठ किया जा रहा है. जबकि गोला, चितरपुर, रजरप्पा प्रोजेक्ट, दुलमी आदि क्षेत्रों के दुर्गा मंदिर में भी मां कूष्मांडा की पूजा -अर्चना की गयी. रजरप्पा दुर्गा मंदिर में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुई और मां कूष्मांडा की आरती उतारी. पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा -अर्चना की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >