कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग

कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय क्षेत्र के रैयतों ने रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा गया है कि लगभग 13 एकड़ भूमि रामगढ़ महाविद्यालय के निर्माण के लिए दान के रूप में दिये गये थे. ताकि युवा शिक्षा ग्रहण कर सकें. बाद में […]

कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की मांग रामगढ़. रामगढ़ महाविद्यालय क्षेत्र के रैयतों ने रामगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य को आवेदन दिया है. आवेदन में लिखा गया है कि लगभग 13 एकड़ भूमि रामगढ़ महाविद्यालय के निर्माण के लिए दान के रूप में दिये गये थे. ताकि युवा शिक्षा ग्रहण कर सकें. बाद में महाविद्यालय की काफी भूमि को बेचा जा चुका है. बची भूमि पर भी अतिक्रमण किया जा रहा है. आवेदन में प्राचार्य से अनुरोध किया गया है कि दुर्गा पूजा तक महाविद्यालय की भूमि की सीमांकन करा अवैध कब्जा हटाया जाये. आवेदन में चिंतामनी पटेल, मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र, द्वारिका प्रसाद आदि के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >