परियोजना कायार्लय पर प्रदर्शन 10 को फोटो – 5 घाटो -4 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जदयू के पूर्व विधायक खीरू महतो घाटोटांड़. सोमवार को केदला बस्ती स्थित पूर्व विधायक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आवासीय कार्यालय में सोमवार को जदयू की बैठक हुई. इसमें सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित व विस्थापित गांवों के ग्रामीणों को जमीन के बदले नौकरी व मुआवजा देने की मांग को लेकर 10 अक्तूबर को जदयू द्वारा परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांग पत्र देने के कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार- विमर्श किया गया. बैठक में जदयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक खीरू महतो ने कहा कि सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना का विस्तार कर यहां आउटसोर्सिंग के तहत नयी खदान खुलने जा रही है. इस काम के लिए परियोजना में आउट सोर्सिंग कंपनी (बीजीआर) आ गयी है. अभी तक पूर्व में ही ली गयी रैयतों की जमीन के बदले नौकरी व मुआवजे का मामला लंबित है. इस मामले को लेकर जदयू 10 अक्तूबर को परियोजना कार्यालय में प्रदर्शन कर प्रबंधन को मांग पत्र देगा. बैठक में जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू महतो, जिला सचिव मेघनाथ प्रसाद, बाबूलाल महतो, शफीक अंसारी, शमीम अंसारी, डालचंद महतो, उमर अंसारी, सुखदेव महतो, नरेश महतो, अर्जुन महतो आदि शामिल थे. बैठक की अध्यक्षता पंसस विजय सिंह ने की. संचालन चितरंजन महतो ने किया.
परियोजना कायार्लय पर प्रदर्शन 10 को
परियोजना कायार्लय पर प्रदर्शन 10 को फोटो – 5 घाटो -4 कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जदयू के पूर्व विधायक खीरू महतो घाटोटांड़. सोमवार को केदला बस्ती स्थित पूर्व विधायक सह जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के आवासीय कार्यालय में सोमवार को जदयू की बैठक हुई. इसमें सीसीएल झारखंड उत्खनन परियोजना से प्रभावित व […]
