कार्रवाई की जानकारी लेने का नर्णिय

कार्रवाई की जानकारी लेने का निर्णय फोटो फाइल संख्या 5 कुजू सी: बैठक में उपस्थित लोग कुजू. ग्राम समिति आरा की बैठक सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा में हुई. बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की. संचालन कमलनाथ महतो ने किया. बैठक में सीसीएल प्रबंधन व भू माफियाओं के खिलाफ ग्राम समिति द्वारा […]

कार्रवाई की जानकारी लेने का निर्णय फोटो फाइल संख्या 5 कुजू सी: बैठक में उपस्थित लोग कुजू. ग्राम समिति आरा की बैठक सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय आरा में हुई. बैठक की अध्यक्षता संतोष कुमार महतो ने की. संचालन कमलनाथ महतो ने किया. बैठक में सीसीएल प्रबंधन व भू माफियाओं के खिलाफ ग्राम समिति द्वारा विभिन्न चरणों में किये गये धरना -प्रदर्शन के बाद अब तक की गयी कार्रवाई की जानकारी आरटीआइ से लेने का निर्णय लिया गया. सारूबेड़ा सीओसीपी व आरा फीडर ब्रेकर के लिए फरजी तरीके से की गयी निविदा को रद्द करने, जिप संख्या दो से संतोष कुमार महतो के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाने व पंचायत चुनाव में उनकी जीत सुनिश्चित कराने, 30 अक्तूबर को आयोजित पटेल जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए 18 अक्तूबर को तैयारी समिति के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जयनंदन महतो, चितरंजन महतो, सुरेश महतो, प्रमोद महतो, विनोद महतो, निशिकांत महतो, अशोक महतो, जीतू महतो, दर्शन महतो, गोपाल महतो, दशरथ महतो, गिरधारी महतो, केतर महतो, शकलदीप महतो, अमित महतो, जोधन महतो, सुधीर महतो, बलराम महतो, चितामन महतो आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >