एनओसी नहीं मिलने से नहीं बना पंचायत भवनहाल साैंदा डी का फैक्ट शीट हुसैनीनगर की सड़क है जर्जर, पंचायत में है पानी की किल्लत विद्यालय में असामाजिक तत्वों का लगा रहता है अड्डा पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं है फोटो 5बीएचयू-हुसैनीनगर की कच्ची सड़क5बीएचयू2-मुखिया 5बीएचयू3,4,5-ग्रामीण भुरकुंडा.पतरातू प्रखंड की सौंदा डी पंचायत कोलियरी क्षेत्र है. एनओसी नहीं मिलने के कारण यहां का विकास नहीं हुआ है. पंचायत में कुल 4400 मतदाता हैं. पंचायत में पेयजल की समस्या है. लोग पेयजल के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाते हैं. कॉलोनियों में नालियों की स्थिति बदतर है. सड़कों का हाल भी बेहाल है. पंचायत में मुखिया फंड से दो लाख की लागत से पांच चापानल, एक डीप बोरिंग, 40 हजार की लागत से उमवि में बेंच-डेक्स, चार जगहों पर छह लाख की लागत से ईंट सोलिंग, दो लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण, डेढ़ लाख की लागत से पानी टैंकर, चार लाख 30 हजार की लागत से नाली का निर्माण व तीन लाख तीन हजार से चार जगहों पर चौपाल का निर्माण किया गया है. सीसीएल कंपनी द्वारा क्षेत्रों में कई विकास के कार्य किये गये हैं, लेकिन एनओसी नहीं मिलने के कारण पंचायत के कई क्षेत्रों में विकास कार्य नहीं हो पाये हैं. पंचायत के लोग अभी भी विकास की राह देख रहे हैं. पंचायत भवन नहीं होने का मलाल पंचायतवासियों को है.एनओसी है विकास का बाधा सौंदा डी पंचायत सीसीएल क्षेत्र में आता है. एनओसी नहीं मिलने के कारण पंचायत में विकास के कार्य नहीं हो पाते हैं. इससे कई योजनाओं को वापस करना पड़ा है. पंचायत के लोग कहते हैं कि विकास में एनओसी बाधक है. हर विकास कार्य में सीसीएल प्रबंधन से एनओसी लेना पड़ता है. प्रबंधन एनओसी देने में आनाकानी करता है. पंचायत में पंचायत भवन बनाने के लिए फंड आया था, पर एनओसी नहीं मिलने पर फंड लाैटाना पड़ा. पंचायत में नहीं है एक भी बीपीएल कार्ड पंचायत में काफी गरीब लोग रहते हैं. इसके बाद भी बीपीएल कार्ड नहीं दिया गया है. पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सर्वे कर बीडीएल कार्ड बनाने के लिए मुख्यालय भी पत्र भेजा गया, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. इसके अलावा विधवा व वृद्धा पेंशन के लिए आवेदक कई बार मुख्यालय के चक्कर भी लगा चुके हैं, लेकिन इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है. पंचायत में पेयजल की समस्या सौंदा डी पंचायत में पेयजल की विकट समस्या है. पंचायत के लोग कहते हैं कि पेयजल समस्या को लेकर हमलोग प्रबंधन के पास जाते हैं, लेकिन हमलोगों की बातों को अनसुना कर दिया जाता है. खास कर गरमी के मौसम में पंचायत के लोग पानी के लिए दर-दर भटकने के लिए मजबूर हो जाते हैं. पंचायत के लोग पेयजल को लेकर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं. ईमानदारीपूर्वक कार्य किया हूं : मुखिया सौंदा डी पंचायत के मुखिया उपेंद्र शर्मा ने कहा कि यह पंचायत पूरी तरह से सीसीएल क्षेत्र में आता है. एनओसी नहीं मिलने के कारण कई विकास के कार्य अधूर हैं. हमने ईमानदारीपूर्वक विकास का कार्य किया है. जनता की हर समस्याओं के समाधान की कोशिश किया हूं. पंचायत में पेयजल की समस्या है. क्या कहते हैं पंचायतवासी सौंदा डी पंचायत के मंदीपी कुमारी, संतोष रजक व पार्वती देवी ने कहा कि विकास के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी है. क्षेत्र में पेयजल व बिजली की समस्या है. इस पर प्रबंधन व पंचायत के प्रतिनिधियों का ध्यान बिल्कुल नहीं जाता है. लोगों का कहना है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद प्रतिनिधियों का जनता की सेवा करने का मौका दिया गया, लेकिन इस पर वे खरा नहीं उतरे. पंचायत के ही हुसैनीनगर में कच्ची सड़क लोगाें के लिए आफत बनी हुई है. बरसात के मौसम में लोगोंे को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है.
एनओसी नहीं मिलने से नहीं बना पंचायत भवन
एनओसी नहीं मिलने से नहीं बना पंचायत भवनहाल साैंदा डी का फैक्ट शीट हुसैनीनगर की सड़क है जर्जर, पंचायत में है पानी की किल्लत विद्यालय में असामाजिक तत्वों का लगा रहता है अड्डा पंचायत में उपस्वास्थ्य केंद्र नहीं है फोटो 5बीएचयू-हुसैनीनगर की कच्ची सड़क5बीएचयू2-मुखिया 5बीएचयू3,4,5-ग्रामीण भुरकुंडा.पतरातू प्रखंड की सौंदा डी पंचायत कोलियरी क्षेत्र है. एनओसी […]
