जुबिली कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम10 दिवसीय नेशनल एडवेंचर कैंप में मिली सफलता 5बीएचयू6-शिक्षकों के साथ छात्राएं भुरकुंडा. हिमाचल प्रदेश में आयोजित 10 दिवसीय नेशनल एडवेंचर कैंप में जुबिली महाविद्यालय, भुरकुंडा की छात्राओं ने सफलता हासिल की है. प्रतियोगिता में कॉलेज की कोमल सिंह, दीपांजली केरकेट्टा व सीमा कुमारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल रह कर कॉलेज का नाम रोशन किया है. हिमाचल प्रदेश में अटलबिहारी इंस्टीट्यूट ऑफ माउटेयरीन एंड एलाइड, मनाली में 20 से 29 सितंबर तक विश्वविद्यालय स्तरीय एडवेंचर कैंप का आयोजन किया गया था. इसमें विनोवा भावे विश्वविद्यालय से पांच छात्र व पांच छात्राओं ने प्रतिनिधितत्व किया था. सोमवार को जुबिली कॉलेज में सफल छात्राओं को सम्मानित किया गया. कॉलेज के प्राचार्य प्रो आरके दास ने कहा कि कॉलेज के छात्राओं ने अपना लोहा मनवाया है. इससे कॉलेज सहित क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. मौके पर कॉलेज के डॉ मंजूर अहमद, डॉ एके सिंह झा सहित महाविद्यालय परिवार ने सफल छात्राओं को बधाई दी है.
जुबिली कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम
जुबिली कॉलेज के छात्रों ने लहराया परचम10 दिवसीय नेशनल एडवेंचर कैंप में मिली सफलता 5बीएचयू6-शिक्षकों के साथ छात्राएं भुरकुंडा. हिमाचल प्रदेश में आयोजित 10 दिवसीय नेशनल एडवेंचर कैंप में जुबिली महाविद्यालय, भुरकुंडा की छात्राओं ने सफलता हासिल की है. प्रतियोगिता में कॉलेज की कोमल सिंह, दीपांजली केरकेट्टा व सीमा कुमारी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल […]
