तांबा का सामान बेचते सीसीएलकर्मी पकड़ाया

पिटाई कर चेतावनी दे कर छोड़ा गया घाटोटांड : सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत दो सीसीएलकर्मियों को स्थानीय लोगों ने चोरी के तांबा का सामान बेचते पकड़ा. लोगों ने उनकी पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीसीएलकर्मी जगदीश राम (फीटर) व बालेश्वर राम (इलेक्ट्रिशियन )परियोजना से तांबा का […]

पिटाई कर चेतावनी दे कर छोड़ा गया
घाटोटांड : सीसीएल परेज पूर्वी उत्खनन परियोजना में कार्यरत दो सीसीएलकर्मियों को स्थानीय लोगों ने चोरी के तांबा का सामान बेचते पकड़ा. लोगों ने उनकी पिटाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीसीएलकर्मी जगदीश राम (फीटर) व बालेश्वर राम (इलेक्ट्रिशियन )परियोजना से तांबा का तार व सामान चोरी कर मोटरसाइकिल की डिक्की में डाल कर परेज चौक स्थित एक बरतन दुकान में बेचने आये थे.
चोरी का सामान बेचते हुए स्थानीय लोगों ने देखा. सूचना पाकर लोगों ने सीसीएलकर्मियों को पकड़ कर उनकी पिटाई की. उनका कहना था कि यहां सीसीएलकर्मी ही सामान चोरी कर बेचने का काम करते हैं. हालांकि दोनों सीसीएलकर्मियों को बाद में स्थानीय लोगों की पहल पर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया. परियोजना पदाधिकारी एके सिंह को इसकी जानकारी दे दी गयी है. उन्होंने जांच कर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भरोसा दिया.
सात से जुर्माना वसूला
पतरातू. पतरातू रेलवे पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया. जानकारी के अनुसार आरपीएफ ने 167 के उल्लंघन में चार व 138 में तीन लोगों को पकड़ा. बाद में उनसे जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया गया. अभियान में इंस्पेक्टर विजय शंकर, एसआइ केएन सिंह, एसबी सिंह, पी उरांव, एसबी तिवारी समेत आरपीएफ के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >