कल न्यायालय का उदघाटन होगा : जयंत सिन्हा

रामगढ़ : छत्तर मांडू के चाहा में नवनिर्मित रामगढ़ उपकारा का उदघाटन गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने किया. मौके पर राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व कारा महानिरीक्षण आइजी सुमन गुप्ता मौजूद थे. जयंत सिन्हा ने कहा कि उनकी सरकार ने सस्ती न्याय का जो वादा किया था, उसे पूरा करने के […]

रामगढ़ : छत्तर मांडू के चाहा में नवनिर्मित रामगढ़ उपकारा का उदघाटन गुरुवार को केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने किया. मौके पर राज्य के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी व कारा महानिरीक्षण आइजी सुमन गुप्ता मौजूद थे. जयंत सिन्हा ने कहा कि उनकी सरकार ने सस्ती न्याय का जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए आज जेल का उदघाटन हुआ. तीन अक्तूबर को न्यायालय का उदघाटन होगा.
इससे रामगढ़ के लोग हजारीबाग आने-जाने से बचेंगे. न्याय भी जल्द मिल पायेगा. मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले के लोगों को सभी सरकारी सुविधाएं एक जगह मिले, इसके लिए मैं प्रयासरत रहा हूं. आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में गुरुवार उदघाटन समारोह देखने पहुंचे थे.
जेल में तीन को कैदी होंगे शिफ्ट :
छत्तर मांडू के चाहा में उपकारा 23.5 करोड़ की लागत से बना है. वर्ष 2007 में जेल का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ था. आठ वर्ष में जेल का निर्माण पूर्ण हुआ. उपकारा में तीन अक्तूबर को कुछ कैदियों को शिफ्ट किया जायेगा.
जब सुरक्षा बलों की तैनाती पूरी हाे जायेगी, तब पूरी संख्या में कैदियों को रामगढ़ उपकारा में शिफ्ट कर दिया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. उपायुक्त ने रामगढ़ के सिविल सर्जन को जेल में चिकित्सक व चिकित्सा कर्मियों के प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया.
उदघाटन समारोह में उपायुक्त ए दोड्डे, एसपी डॉ एम तमिल वाणन, डीडीसी किशोर कुमार, एसी जगत नारायण प्रसाद, एसडीओ सुनीता चौरसिया, एलआरडीसी लियाकत अली, कार्यपालक दंडाधिकारी सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार व महावीर सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद, एसडीपीओ दीपक कुमार, मुख्यालय डीएसपी वीरेंद्र कुमार चौधरी, डीटीओ संजीव कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश चौबे, जेल उपाधीक्षक हामिद अख्तर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >