भुरकुंडा : मारवाड़ी युवा मंच द्वारा पटेल नगर धर्मशाला में आयोजित चार दिवसीय श्याम महोत्सव में रात भर लोग झूमते रहे. जागरण में गायक कोलकाता के रोहित शर्मा, धनबाद के परितोष व मीनू, रामगढ़ के कमल बगड़िया के गाये गीतों ने ऐसा समा बांधा कि महोत्सव में महिलाएं भी झूमने लगीं.
श्याम तू आ जाना, मेरे दिल में समा जाना, एक भरोसा श्याम का, एक सहारा श्याम का, तू तो मेरे आंखों का तारा है, तेरे दरबार में जो आये खाली हाथ न जाये, बाजरे की रोटी खा ले श्याम आदि गीतों से आयोजन स्थल गूंजता रहा. चौथे दिन महोत्सव की शुरुआत अखंड ज्योत प्रज्वलित कर की गयी. पूजा में यजमान प्रवीण राजगढ़िया व बाबू लाल शर्मा सपत्नीक शामिल हुए.
पूजा समाप्ति के बाद बाबा श्याम को छप्पन भोग लगाया गया. श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेका. पुष्प की होली में उपस्थित सभी महिलाएं सराबोर हो गयी. महिलाओं ने डांडिया भी खेला. महाआरती के बाद महोत्सव संपन्न हुआ. इसके बाद छप्पन भोग प्रसाद का वितरण लोगों के बीच किया गया.
आयोजन समिति के लोग एक ही वेश-भूषा में थे, जो आकर्षण का केंद्र था. महोत्सव में पहुंचे अतिथियों को भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर उप प्रमुख अनिल सिंह, थाना प्रभारी मनोज कुमार, दीपक मेवाड़, रमेश बौंदिया, विष्णु पोद्दार, गोपाल शर्मा, रामधन शर्मा, गोविंद मेवाड़, इंद्र अग्रवाल, प्रकाश पटवारी, गोपाल केडिया, नटवरलाल, विमल राय, जितेंद्र महतो, जीबू सिंह, डॉ संजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में मंच के राजकुमार अग्रवाल, दुर्गाप्रसाद गोयल, उमेश राजगढ़िया, विनोद शर्मा, प्रवीण राजगढ़िया, अरूण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, श्रवण गोयल, अजय गोयल, अमृत अग्रवाल, जयकिशन, कृष्णा बंसल, मोनू अग्रवाल, जयप्रकाश बंसल, अनिल अग्रवाल, टुनटुन शर्मा, राम गोपाल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, कमल बंसल, जयकिशन बंसल, रूपेश अग्रवाल, रिम्मी अग्रवाल, बबीता गोयल, नीलू बंसल, शीला अग्रवाल, मीना अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, करूण राजगढ़िया, संतोष अग्रवाल, रिंकी अग्रवाल, धनंजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, संजय, रवि अग्रवाल, पिंटू अग्रवाल, पवन सोनी, जय सोनी, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि का योगदान रहा.
