भुरकुंडा : राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की बैठक शुक्रवार को रिवर साइड स्थित रेस्ट हाउस में हुई. इसकी अध्यक्षता चंचल भट्टाचार्य ने की. संचालन संतोष यादव ने किया. बैठक में क्षेत्रीय सचिव दिलीप यादव ने कहा कि आरसीमएस मजदूरों की समस्याओं के प्रति सदैव गंभीर रहा है.
मजदूरों का शोषण हम कभी बरदाश्त नहीं करेंगे. मजदूरों की समस्याओं को दूर करने के लिए बरका-सयाल की विभिन्न परियोजना प्रबंधकों के साथ वार्ता की जायेगी. बताया गया कि एक अक्तूबर को सयाल के अांबेडकर भवन में यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे. सम्मेलन को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है.
बैठक में बलिराम सिंह, डॉ जीआर भगत, मनोज सिंह, ज्ञानचंद्र गुप्ता, हेमंत कुमार, सोरेन, सुदर्शन प्रसाद, विनोद राम, शंकर साव, सुरेश राम, शंकर मंडल, बैजनाथ यादव, धर्मेंद्र यादव, शेषनाथ यादव, कन्हैया सिंह, सरोज सिंह, प्रभु, जगदीश, ललन प्रसाद, नरेश, कैलाश, राजू सिंह, कमलेश यादव उपस्थित थे.
