अरगड्डा : करंट से दो युवकों की मौत

अरगड्डा : रामगढ़ के अरगड्डा में बिजली तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार रात की है़ शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है़ बुधवार सुबह लोगों ने अरगड्डा क्षेत्रीय वित्त कार्यालय के समीप झोपड़ी गांव जानेवाले मार्ग पर दोनों शवों को देखा़ सूचना मिलने के बाद आसपास […]

अरगड्डा : रामगढ़ के अरगड्डा में बिजली तार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गयी़ घटना मंगलवार रात की है़ शवों की शिनाख्त नहीं हो पायी है़ बुधवार सुबह लोगों ने अरगड्डा क्षेत्रीय वित्त कार्यालय के समीप झोपड़ी गांव जानेवाले मार्ग पर दोनों शवों को देखा़ सूचना मिलने के बाद आसपास से बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे़ दोनों शव बिजली के खंभे से टूट कर गिरे तार पर पड़े थे़ सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची़ सीसीएल के परियोजना पदाधिकारी शशिभूषण कुमार भी पहुंचे़ कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया है.

इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया एेसा लगता है कि दोनों की मौत करंट लगने से हुई है़ इस बीच सीसीएल प्रबंधन ने तार की मरम्मत और बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम शुरू कर दिया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >