रामगढ़. उत्पाद विभाग व रामगढ़ पुलिस ने गश्ती के दौरान गंडके मोड़-33 से एक एंबेसडर से 300 लीटर स्प्रीट के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद विभाग ने मामला दर्ज करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया.
उत्पाद निरीक्षक शिवकुमार साहू ने बताया कि विभाग व रामगढ़ पुलिस के संयुक्त गश्ती के दौरान गंडके मोड़ से बुधवार की सुबह एक एंबेसडर (जेएच14पी-7276) को जब्त किया. एंबेसडर में दर्जनों गैलन में लगभग 300 लीटर स्प्रीट रखा गया था. कार में बिजुलिया निवासी भोला सिंह (55 वर्ष ) व नामकुम, रांची निवासी अजय यादव (26 वर्ष) सवार थे. दोनों को जेल भेज दिया गया. गश्ती टीम में एएसआइ उमाशंकर सिंह आदि माैजूद थे.
