कोयला उतारनेवालों को खदेड़ा, दो चक्र गोलियां चली

गिद्दी(हजारीबाग) : सौंदा बस्ती के दर्जनों लोग मंगलवार देर रात रैक में चढ़ कर कोयला उतारने लगे. इसकी भनक लगने पर सुरक्षाकर्मी गिद्दी रेलवे साइडिंग पहुंचे. कोयला उतारनेवालों को खदेड़ने की कोशिश की गयी, तो वेलोग पत्थराव करने लगे. इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने दो चक्र गोलियां चलायी. बाद में लोग वहां से भाग गये. […]

गिद्दी(हजारीबाग) : सौंदा बस्ती के दर्जनों लोग मंगलवार देर रात रैक में चढ़ कर कोयला उतारने लगे. इसकी भनक लगने पर सुरक्षाकर्मी गिद्दी रेलवे साइडिंग पहुंचे. कोयला उतारनेवालों को खदेड़ने की कोशिश की गयी, तो वेलोग पत्थराव करने लगे. इसके जवाब में सुरक्षाकर्मियों ने दो चक्र गोलियां चलायी. बाद में लोग वहां से भाग गये. जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात एक बजे के आस-पास लगभग 60 की संख्या में सौंदा बस्ती के लोग कोयला से लदे रैक में चढ़ गये और कोयला उतारने लगे.
सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से ही वेलोग भागे. इस अभियान में गिद्दी के सुरक्षा पदाधिकारी मो हजरत, बिरजू महतो, महेंद्र ठाकुर, रामअयोध्या सिंह सहित अरगडा क्षेत्र के कई सुरक्षाकर्मी शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >