अस्पताल को दें नियमित रिपोर्ट

रामगढ़ : सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को डीएस सह सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई. डीआरसीएच पदाधिकारी डॉ महालक्ष्मी प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थी. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ प्रसाद ने सभी नर्सिंग होम संचालकों से कहा कि वे लोग नियमित रूप से टीकाकरण, […]

रामगढ़ : सिविल सर्जन कार्यालय में मंगलवार को डीएस सह सीएचसी प्रभारी डॉ ब्रजनंदन प्रसाद की अध्यक्षता में नर्सिंग होम संचालकों के साथ बैठक हुई. डीआरसीएच पदाधिकारी डॉ महालक्ष्मी प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद थी. मौके पर सीएचसी प्रभारी डॉ प्रसाद ने सभी नर्सिंग होम संचालकों से कहा कि वे लोग नियमित रूप से टीकाकरण, डिलीवरी, जन्म-मृत्यु आदि का रिपोर्ट अस्पताल को दें.
ताकि वास्तविक रिपोर्ट को संधारित किया जा सके और उसे जिला व प्रदेश को भेजा जा सके. मौके पर विनोद कुमार, डॉ शांत्वना शरण, सुभेंद्र कुमारी, पंकज कुमार, मनोज कुमार, विवेक कुमार सिंह, सीडी सरकार, साबीनाज, उतम चक्रवर्ती, गोपाल, गणेशनाथ महतो आदि नसिंर्ग होम के प्रतिनिधि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >