अजय अध्यक्ष व तालकेश्वर बने सचिव

रामगढ़. आजसू पार्टी के हुहुआ ग्राम कमेटी के गठन के लिए मंगलवार को कोठार स्थित आजसू प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत प्रभारी उमेश महतो व संचालन जगरन्नाथ महतो ने किया. बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित थे. बैठक में आजसू पार्टी के हुहुआ ग्राम क मेटी का […]

रामगढ़. आजसू पार्टी के हुहुआ ग्राम कमेटी के गठन के लिए मंगलवार को कोठार स्थित आजसू प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई. अध्यक्षता पंचायत प्रभारी उमेश महतो व संचालन जगरन्नाथ महतो ने किया. बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के जिला सचिव मनोज कुमार महतो उपस्थित थे.
बैठक में आजसू पार्टी के हुहुआ ग्राम क मेटी का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष अजय कुमार, सचिव तालकेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष रवि कुमार दास, उपाध्यक्ष पंकज कुमार महतो व विजय मुंडा, सहसचिव रंजीत कुमार व अजय बेदिया, कोषाध्यक्ष देवानंद कुमार व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोज कुमार महतो, कामेश्वर महतो, नरेश महतो, जगरन्नाथ महतो, महेश चौधरी, बलदेव महतो, राजेश राम, संतोष कुशवाहा, महेंद्र कुमार महतो, मुकेश कुमार, सहदेव महतो, अशोक कुमार, भुवनेश्वर महतो का चयन किया गया. बैठक में काशीनाथ मुंडा, बालदेव महतो, कामेश्वर महतो, अमजद अंसारी, नरेश महतो, महेश महतो, सहदेव महतो, महेश चौधरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >