जमीन पर डाला डेरा, रैयत ने किया विरोध

घाटोटांड़ : जमीन के बदले नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर एक रैयत परिवार टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के राजेंद्र नगर स्थित दुर्गा मंडप के पीछे वाली जमीन पर दावा पेश करते हुए उस पर डेरा डाल दिया है. जमीन के दावेदार केदला बस्ती निवासी गेंदू तुरी व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया […]

घाटोटांड़ : जमीन के बदले नौकरी मुआवजा की मांग को लेकर एक रैयत परिवार टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन के राजेंद्र नगर स्थित दुर्गा मंडप के पीछे वाली जमीन पर दावा पेश करते हुए उस पर डेरा डाल दिया है. जमीन के दावेदार केदला बस्ती निवासी गेंदू तुरी व उसके परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजेंद्र नगर दुर्गा मंडप से लेकर होली क्रॉस स्कूल तक उनके परिवार का तीन एकड़ जमीन है.
जिस पर टाटा स्टील प्रबंधन द्वारा कब्जा कर लिया गया है. बाकी बची जमीन पर भी कंपनी कब्जा जमाना चाहती है. जब हमलोगों ने उक्त जमीन के बदले नौकरी व मुआवजे का मांग की, तो प्रबंधन टाल दे रहा है. उन्होंने कहा कि ऐसे में वे लोग अपने जमीन पर मकान बना कर रहने का फैसला किया है. जब मकान बनाने का काम शुरू किया गया, तो प्रबंधन के सुरक्षा कर्मी रोकने का काम कर रहे हैं. न तो प्रबंधन जमीन के बदले नौकरी दे रही है और न ही उस पर मकान बनाने दे रही है.
कहा कि जब तक फैसला नहीं होता वे जमीन नहीं छोड़ेंगे. वहीं खीरू तुरी, बालेश्वर तुरी, जितेंद्र तुरी, दिलीप तुरी, मोहन तुरी आदि ने भी टाटा स्टील प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां उनका व उनके समाज का सात एकड़ जमीन है, जिसका टाटा स्टील प्रबंधन इस्तेमाल कर रही है पर अभी तक उन्हें नौकरी मुआवजा नहीं दिया गया है. जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जायेगी, वे आंदोलन जारी रखेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >