मजदूरों का मानसिक शोषण कर रहा है प्रबंधन

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडप प्रांगण में मंगलवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक हुई. अध्यक्षता महिला नेत्री शकुंतला देवी ने की. मुख्य अतिथि के रूप से यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन के हजारीबाग क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार उपस्थित थे. […]

घाटोटांड़ : वेस्ट बोकारो के सेंट्रल साइट दुर्गा मंडप प्रांगण में मंगलवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) की बैठक हुई. अध्यक्षता महिला नेत्री शकुंतला देवी ने की. मुख्य अतिथि के रूप से यूनियन के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में यूनियन के हजारीबाग क्षेत्रीय सचिव बसंत कुमार उपस्थित थे.
बैठक में टाटा स्टील प्रबंधन पर मजदूर विरोधी नीति लागू कर मजदूरों व उनके आश्रितों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया गया. मजदूर नेता मिथलेश सिंह ने कहा कि टाटा स्टील प्रबंधन अपने पाले हुए यूनियन पदाधिकारियों के साथ मिल कर मजदूरों का आर्थिक व मानसिक शोषण कर रही है. इसी सोच के तहत वहां की यूनियन जेबीसीसीआइ से अलग हो कर मनमाने तरीके से मजदूरों का वेतनमान तय करती है जिसका नुकसान यहां के मजदूरों को उठाना पड़ रहा है.
सरकारी संस्थानों सहित कोयला उद्योग में सभी जगह सभी कंपनियों में मजदूर के नौकरी काल में मौत हो जाने पर उसके आश्रित को नौकरी देने का प्रावधान है. परंतु टाटा स्टील में ऐसा नहीं है. जिसके कारण मृतक मजदूर के आश्रित यहां से खून के आंसू रो कर चले जाते हैं. बिहार कोलियरी कामगार यूनियन प्रबंधन के इस मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेगी .
बैठक में शामिल अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिवीजन में मजदूर हित में आंदोलन चलाने की बात कही . बैठक में लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला, फरहरी महतो ,भीम महतो ,प्रयाग महतो ,अशोक महतो ,गोपाल गंझु, विक्रम प्रसाद, राज कमल गंझु, अजय कुमार भोगता ,पारो देवी, झरिया देवी, ंसगीता देवी, रीता देवी आदि शामिल थे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >